{"_id":"69847a1c0dd5da87ce0966b0","slug":"shamli-keep-your-husband-employed-otherwise-i-will-die-along-with-the-children-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 'पति को नौकरी पर रखो, नहीं तो बच्चों समेत मर जाऊंगी,' विद्युतकर्मी की पत्नी ने दी धमकी, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 'पति को नौकरी पर रखो, नहीं तो बच्चों समेत मर जाऊंगी,' विद्युतकर्मी की पत्नी ने दी धमकी, ये है मामला
Thu, 05 Feb 2026 04:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:39 PM IST
सार
संविदा लाइनमैन अंकित कुमार को गंभीर आरोपों के चलते संविदा लाइनमैन की नौकरी से निकाल दिया गया। अंकित की पत्नी गीता ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अधीक्षण अभियंता से शिकायत की है।
विज्ञापन
मामले की होगी जांच। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : संवाद
विस्तार
गढ़ीपुख्ता विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन अंकित कुमार की सेवा समाप्त किए जाने का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। लाइनमैन की पत्नी गीता ने अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, वहीं विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने इस मामले में न्याय न मिलने पर आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन
Trending Videos
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी संविदा लाइनमैन अंकित कुमार को विभाग द्वारा सेवा समाप्त कर नौकरी से हटा दिया गया है। विभाग का कहना है कि प्राप्त शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अंकित की पत्नी गीता ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे गए पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता पर साजिश रचकर उनके पति को नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता का कहना है कि दोनों अधिकारी उनके पति को अनुचित कार्य करने के लिए मजबूर करते थे और मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। उनके पति मानसिक रूप से परेशान हैं और डिप्रेशन में चले गए हैं। गीता ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने उनके पति का मानदेय भी रुकवा दिया है।
जान माल की सुरक्षा की गुहार और चेतावनी
पीड़िता ने कहा कि उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनका भरण-पोषण पूरी तरह से उनके पति की नौकरी पर निर्भर है। यदि नौकरी चली गई तो वह बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पाएगी। चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में वह अपने बच्चों सहित आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। गीता ने अधीक्षण अभियंता से अपने पति की नौकरी बहाल कराने और दोनों अधिकारियों से अपने पति व बच्चों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है।

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ का रुख
दूसरी ओर, विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विभाग ने अंकित कुमार के खिलाफ गलत कार्रवाई की है और वह निर्दोष हैं। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे शुक्रवार को अधिशासी अभियंता सौरभ पाठक से मुलाकात करेंगे। यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

ये बोले अधिशासी अभियंता
इस मामले पर अधिशासी अभियंता सौरभ पाठक ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही संविदा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।