फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli-Karnal put the jam on the highway for cash

कैश के लिए शामली-करनाल हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 20 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shamli-Karnal put the jam on the highway for cash
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईव पर स्थित गांव केरटू के इलाहाबाद बैंक में छह दिन से कैश नहीं मिला। इससे       गुस्साए लोगों ने शामली-करनाल हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर चार घंटे बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


बैंक में बुधवार से कैश नहीं आने पर रोजाना ग्राहक रात्रि में ही बैंक के बाहर अपना डेरा जमा रहे हैं। लेकिन सोमवार को भी बैंक खुलते ही नो कैश की तख्ती लटका दी गई।
विज्ञापन


इससे लोगों के सब्र का बांध टूट गया और सभी ने हाईवे को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। बैंक के सहायक प्रबंधक  केसी त्यागी ने बताया कि मुख्य शाखा से रुपया नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बैंक की कोई गलती नहीं है। थाना झिंझाना के एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि बैंक के उच्चाधिकारीयों से बात करने पर उन्होंने मंगलवार को कैश देने       की बात कही है। इसी आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला है। दस बसे सुबह से लगा जाम दोपहर एक    बजे के बाद खोला गया। तब तक काफी लोग जाम के चलते परेशान रहे। इस दौरान जुल्फान, रामफल, प्रेम प्रधान, सुनील, रुस्तम, बिलाल, सोनू, वेदपाल, साबिर, महक सिंह आदि मौजूद रहे।

कैश न मिलने पर हंगामा कर हाईवे जाम किया 
जलालाबाद। पीएनबी शाखा पर सोमवार सुबह चार बजे से ही ग्राहकों की कतार लगी थी। सुबह करीब 11 बजे ग्राहकों को पता चला कि बैंक में कैश ही नहीं है तो ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया।

उन्होंने बैंक का शटर बंद कर दिया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ग्राहक बैंक के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। इसके बाद पुलिस चौकी के सामने ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम कर दिया। गंगोह रोड, शामली रोड, सहारनपुर रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।


ग्राहकों ने आरोप लगाया कि कमीशन पर अपने चहेतों का काला धन सफेद किया जा रहा है और ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने लोगों को समझाकर शांत किया। करीब दो घंटे बाद एक बजे जाम खुल पाया। उधर,  कस्बे के सहकारी बैंक, एसबीआई तथा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में भी कैश की किल्लत से ग्राहक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed