{"_id":"6a92bc8fd638f5e51408be43","slug":"shamli-kalindar-malik-district-president-of-bku-arajnaitik-expelled-these-three-will-now-take-charge-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक निष्कासित, ये तीन संभालेंगे अब जिले में संगठन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक निष्कासित, ये तीन संभालेंगे अब जिले में संगठन की कमान
Sat, 29 Aug 2026 04:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:34 PM IST
सार
चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि कालिंदर मलिक काफी समय से कार्यकर्ताओं को बरगलाकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी कारण उन्हें संगठन से निकाला गया है। वहीं कालिंदर का कहना है कि दो माह पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
कालिंदर मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के शामली जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया गया है। संगठन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कमेटी ने उनके प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि कालिंदर मलिक काफी समय से कार्यकर्ताओं को बरगलाकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, इसके बावजूद दूसरे गुट के साथ मिलकर संगठन को कमजोर करने की गतिविधियां जारी रखने का आरोप है। इसी के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगामी निर्णय तक शामली में संगठन का कार्य तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी। इसमें रवींद्र राणा, डॉ. उदयवीर सिंह और अजय पिंडोरा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दो माह पहले ही इस्तीफा देने का दावा
उधर, कालिंदर मलिक ने संगठन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने करीब दो माह पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि संगठन किसानों के हित में कार्य नहीं कर रहा था, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया था।