फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Junior Engineer Receives Death Threat, Abusive Audio Goes Viral

Shamli: अवर अभियंता को फोन पर जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 16 Jul 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Jul 2026 10:50 AM IST
सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Shamli: Junior Engineer Receives Death Threat, Abusive Audio Goes Viral
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अवर अभियंता ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


देर रात कई बार किया फोन
अवर अभियंता प्रेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आई। उनका आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने 12 से अधिक बार फोन किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय नंबर पर भी कॉल कर धमकी दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: सीएम योगी कल कैराना आएंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 262 करोड़ की PAC वाहिनी का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति को लेकर विवाद का आरोप
तहरीर के अनुसार, फोन करने वाला व्यक्ति बिजली आपूर्ति नहीं मिलने का आरोप लगा रहा था। अवर अभियंता का कहना है कि बाद में जानकारी मिली कि आरोपी पावटी कलां का रहने वाला है और स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बता रहा था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed