Shamli: सीएम योगी कल कैराना आएंगे, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 262 करोड़ की PAC वाहिनी का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शामली के कैराना पहुंचेंगे। वह विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे और ऊंचागांव में 262 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई पीएसी वाहिनी का निरीक्षण करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शामली जिले के कैराना का दौरा करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे, विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और ऊंचागांव में लगभग 262 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नई पीएसी वाहिनी का निरीक्षण करेंगे।
जनसभा के साथ करेंगे कई परियोजनाओं का लोकार्पण
भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विजय सिंह पथिक महाविद्यालय पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम ऊंचागांव में नई पीएसी वाहिनी के उद्घाटन का है।
यह भी पढ़ें: Meerut: दो अगस्त को सीएम के आने की संभावना, नंगलामल में तैयारियां तेज, मंदिर सौंदर्यीकरण की उठेगी मांग
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में साफ-सफाई, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
2021 में भी किया था कैराना का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले 8 नवंबर 2021 को भी कैराना पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय से कई विकास परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया था।
दौरे के दौरान उन्होंने कटरा धर्मशाला पहुंचकर वर्ष 2014 के पलायन के बाद लौटे एक व्यापारी परिवार से मुलाकात की थी और व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। इस बार भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं।