फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Jaggery trader cheated of Rs 97 lakhs, are you the next target, so know how he became the victim

Shamli: गुड़ व्यापारी से 97 लाख की ठगी, कहीं आप तो नहीं अगला निशाना, इसलिए जान लें कैसे बनाया शिकार

Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
सार

एक गुड़ व्यापारी को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया और 97 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Shamli: Jaggery trader cheated of Rs 97 lakhs, are you the next target, so know how he became the victim
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का धंधा जोरों पर है। ऊन क्षेत्र के गुड़ व्यापारी कृष्णपाल से साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 97 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर सेल से मामले की शिकायत की है। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 


साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने बताया कि ऊन के रहने वाले गुड़ व्यापारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि उनकी फैक्टरी भी है। कुछ दिन पूर्व ही उनका सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए अनजान व्यक्ति से संपर्क हुआ। कहा कि ट्रेडिंग के बदले उन्हें लगाए गए रुपयों के दोगुने रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने अलग अलग तारीखों में अलग अलग खातों में रुपये डाल दिए। शुरू में रिफंड मिलता रहा, मगर बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया। अब तक वह 97 लाख रुपये गंवा चुके हैं।

पीड़ित ने पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह साइबर ठगों से बहकावे में नहीं आए। संशय होने पर पुलिस से सीधे शिकायत करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed