फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Income Tax Department action continues on Rana Group's sugar mill... Know what came to light

Shamli: राणा ग्रुप की चीनी मिल पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी... जानें 30 लोगों से पूछताछ में क्या आया सामने?

Sat, 08 Feb 2025 11:55 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 08 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

ऊन शुगर मिल में आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवर को पहुंची थी। शुक्रवार रात तक जांच और पूछताछ चलती रही। हालांकि आयकर के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। 

विज्ञापन
Shamli: Income Tax Department action continues on Rana Group's sugar mill... Know what came to light
छापे के दौरान ऊन मिल में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राणा ग्रुप की सुपीरियर फूड्स ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड चीनी मिल ऊन में दूसरे दिन भी शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ जांच जारी रखी। दस्तावेजों से लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप की छानबीन की। यह मिल पंजाब के कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह के ग्रुप से जुड़ी है।
विज्ञापन

 

Shamli: Income Tax Department action continues on Rana Group's sugar mill... Know what came to light
छापे के दौरान बंद रहा गेट। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ऊन मिल में बृहस्पतिवार को सुबह ही आयकर विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया था। शुक्रवार की देर रात तक भी टीम ने मिल में जांच जारी रखी। शुक्रवार सुबह आयकर विभाग के 12 और सदस्य मिल में पहुंचे। टीम ने मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों समेत 30 लोगों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। मिल का गेट अंदर से बंद कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े बड़े घोटाले की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने मिल से जुड़े बैंक खातों, टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। इस छापे में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि आयकर विभाग के अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। छापे से मिल प्रशासन, कर्मचारियों में खलबली मची रही। गन्ना राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लक्ष्मीनारायण सिंह ने बताया कि दूसरे दिन भी राणा ग्रुप के कई मिल और ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा जारी रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Income Tax Department action continues on Rana Group's sugar mill... Know what came to light
मिल में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला
इंडेंट भी जारी किया
आयकर विभाग के छापे के दौरान शुक्रवार को ऊन मिल चलती रही। गन्ना लेकर पहुंचे ऊन के किसान सोहनवीर सिंह, सुधीर, यामीन ने कहा कि जांच में दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वैसे आयकर विभाग से किसानों को कोई लेना देना नहीं है। बृहस्पतिवार को गन्ने का इंडेंट जारी नहीं हुआ था लेकिन शुक्रवार को इंडेंट जारी किया गया। चीनी मिल सुचारू रूप से चलती रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed