फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 'If you ask for money for sand, we will bury it in the ground right here', attack and firing

Shamli: 'रेत के पैसे मांगे तो यहीं जमीन में गाड़ देंगे', खुरगान खनन पॉइंट पर मारपीट व फायरिंग, 21 के खिलाफ FIR

Sun, 17 May 2026 04:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 17 May 2026 04:14 PM IST
सार

खुरगान रेत खनन पट्टे पर कुछ लोगों ने बिना पैसे दिए रेत भरनी शुरू कर दी। पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। इसमें प्रबंधक और कर्मचारी घायल हुए हैं। पुलिस आरेापियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: 'If you ask for money for sand, we will bury it in the ground right here', attack and firing
हमले में घायल फरमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना में खुरगान रेत खनन पट्टे पर बिना पैसों के ट्रक में रेत भरने से इंकार करने पर आरोपियों ने खनन पट्टा प्रबंधक और कर्मचारी पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला घायल कर दिया। बाद में आरोपी तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। मामले में पुलिस ने खनन पट्टा प्रबंधक की तहरीर पर नौ नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

 

खुरगान यमुना खादर क्षेत्र में मैसर्स आर्या लॉजिस्टिक्स के नाम पर रेत खनन का पट्टा आवंटित है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे खुरगान निवासी बासा का लड़का आजम और तसव्वर ट्रक लेकर खनन पट्टे पर पहुंचे। आरोपी अपना ट्रक रेत से भरवाने लगे। आरोप है कि पट्टा प्रबंधक गौतम सिंह ने ट्रक के रेत के पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह यहीं गांव के हैं और कभी भी रेत के पैसे नहीं देते। बिना पैसे के ट्रक में रेत भरने से मना करने पर आरोपियों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही स्कॉर्पियो गाड़ी और बाइकों द्वारा हमलावर लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे लेकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने रेत खनन पट्टा प्रबंधक गौतम सिंह और कर्मचारी फरमान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास कम कर रहे अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर हमसे रेत के पैसे मांगे तो यही जमीन में गाड़ देंगे। 
 
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी तमंचे से फायर करते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फरमान को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने गौतम सिंह की तहरीर पर आजम पुत्र बासा, तसव्वर निवासी खुरगान, मुबारिक, माहिर, आजम पुत्र सालिम, आवेश, आस मोहम्मद, सादिक और रिजवान तथा 12 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी देखें...
Shamli: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बनतीखेड़ा के दो दोस्तों की मौत, बिहार के ठाकुरगंज में हुआ दर्दनाक हादसा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed