फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Haryana Police lathicharged UP farmers, made them run and beat them on the border

Shamli: यूपी के किसानों पर हरियाणा पुलिस ने बरसाई लाठियां, बाॅर्डर पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हंगामा

Tue, 24 Oct 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Oct 2023 05:02 PM IST
सार

हरियाणा बॉर्डर पर किसानों व वाहन चालकों पर हरियाणा पुलिस ने  लाठियां बरसा दीं। किसानों को प्रवेश से रोकने पर हंगामा हो गया जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं।

विज्ञापन
Shamli: Haryana Police lathicharged UP farmers, made them run and beat them on the border
बाॅर्डर पर जमा किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणा बाॅर्डर पर डटे किसानों पर मंगलवार को लाठीचार्ज कर दिया गया।  दरअसल,  हरियाणा में प्रवेश से रोकने पर किसान पिछले छह दिनों से लगातार हरियाणा सीमा पर खडे़ धान से भरे वाहनों के साथ खड़े थे। मंगलवार को चालकों ने हरियाणा के करनाल जिले की मंगलौरा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने विरोध कर हंगामा कर रहे चालको व किसानों को दौडा दौडाकर पीटा। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


हरियाणा की धान की मंडियों में अधिक आवक के कारण यूपी के किसानों के धान से भरे वाहनों को यूपी-हरियाणा सीमा पर रोका गया है। 6 दिनों से काफी संख्या में वाहन बिडौली पुल पर खड़े किए गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को किसानों व अन्य वाहन चालकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हरियाणा की मंगलौरा पुलिस चौकी पर जाकर मार्ग खोलने को लेकर प्रदर्शन किया। जिस पर पहले तो पुलिस ने चालकों व किसानों को समझाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया।

पुलिस कार्यवाही के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। किसानों व अन्य शहरों से आये वाहन चालकों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं हरियाणा पुलिस ने एहतियातन बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

किसानों का आरोप है कि बिना किसी वजह किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है, जिसके सहन नहीं किया जाएगा। किसान रोहन, सोहनवीर, राजबीर का कहना है कि मामले की शिकायत पीएम से भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed