{"_id":"66872893cc8d6795a20b27f4","slug":"shamli-got-first-place-in-up-in-sugarcane-productivity-shamli-news-c-26-1-sal1002-123848-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना उत्पादकता में शामली ने यूपी में पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना उत्पादकता में शामली ने यूपी में पाया प्रथम स्थान
Fri, 05 Jul 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। जिले को यूपी में गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान मिला है। जिले में गन्ने की औसत उपज 1036.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। जिले को प्रथम स्थान मिलने पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है।
जिले में यदि बात की जाए तो यहां पर डेढ़ लाख से अधिक गन्ना किसान हैं जो शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल में गन्ने की सप्लाई करते हैं। हर साल गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश से सभी जिलों को गन्ना उत्पादकता में रैंक जारी की जाती है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग के परिणामों के आधार पर जारी की गई रैंक में गन्ना उत्पादकता में शामली को फिर से प्रथम स्थान मिला है। पिछले छह साल से शामली जिला लगातार पहला स्थान प्राप्त कर रहा है। जिले में गन्ने की औसत उपज 1036.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान पर 953.56 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पाकर मुजफ्फरनगर और 919.72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता प्राप्त कर मेरठ ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2018-19 में जनपद शामली की औसत उपज 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही थी। वर्ष 2019-20 में 990.64, वर्ष 2020-21 में 1004.28, वर्ष 2021-22 में 1014.16 एवं वर्तमान वर्ष 2022-23 में 1025.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया है कि इसके लिए जनपद शामली के समस्त गन्ना किसान बधाई के पात्र है। कर्मचारियों ने भी जिले को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।