{"_id":"6295a985d179b13d2c478a86","slug":"shamli-goat-thieves-crushed-an-elderly-man-with-a-car-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: अपराधी बेखौफ, बकरी चोरों ने गाड़ी से अधेड़ को कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अपराधी बेखौफ, बकरी चोरों ने गाड़ी से अधेड़ को कुचला, मौके पर ही मौत
Tue, 31 May 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 May 2022 11:07 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार कैराना के मोहल्ला अफगानान में सोमवार रात बकरी चोरों ने अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाने में मौजूद ग्रामीण व परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात बकरी चोरी करने आए चोरों ने एक अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया। व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कैराना के मोहल्ला अफगानान में सोमवार रात बकरी चोरों ने अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात करीब ढाई बजे सेंट्रो सवार बकरी चोरों को पकड़ने के प्रयास में राशिद (50) चोरों से भिड गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:UPSC Result: देश में छाया श्रुति शर्मा का नाम, फेसबुक ने बताया पॉपुलर, इंस्टाग्राम पर बढ़े इतने फॉलोअर्स, हर कोई हैरान
विज्ञापन
चोरों ने राशिद को अपनी सेंट्रो कार के आगे धक्का दे दिया और कार लेकर भागने लगे। कार के अगले पहिए के नीचे कुचलने से राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने के दौरान चोरों की कार गली के मोड़ पर दीवार से टकरा गई। जिससे बाद तीन आरोपी अपनी कार को छोड़कर भाग निकले।
मोहल्ले वालों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया। शामली अस्पताल में घायल राशिद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। कार के अंदर चोरी की तीन बकरी भी थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।