फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: goat thieves crushed an elderly man with a car, died on the spot

Shamli: अपराधी बेखौफ, बकरी चोरों ने गाड़ी से अधेड़ को कुचला, मौके पर ही मौत

Tue, 31 May 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 May 2022 11:07 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार कैराना के मोहल्ला अफगानान में सोमवार रात बकरी चोरों ने अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Shamli: goat thieves crushed an elderly man with a car, died on the spot
थाने में मौजूद ग्रामीण व परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात बकरी चोरी करने आए चोरों ने एक अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया। व्यक्ति की  उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैराना के मोहल्ला अफगानान में सोमवार रात बकरी चोरों ने अधेड़ को अपनी कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात करीब ढाई बजे सेंट्रो सवार बकरी चोरों को पकड़ने के प्रयास में राशिद (50) चोरों से भिड गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UPSC Result: देश में छाया श्रुति शर्मा का नाम, फेसबुक ने बताया पॉपुलर, इंस्टाग्राम पर बढ़े इतने फॉलोअर्स, हर कोई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने राशिद को अपनी सेंट्रो कार के आगे धक्का दे दिया और कार लेकर भागने लगे। कार के अगले पहिए के नीचे कुचलने से राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। भागने के दौरान चोरों की कार गली के मोड़ पर दीवार से टकरा गई। जिससे बाद तीन आरोपी अपनी कार को छोड़कर भाग निकले।

मोहल्ले वालों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे शामली रेफर कर दिया। शामली अस्पताल में घायल राशिद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया और कार को कब्जे में ले लिया। कार के अंदर चोरी की तीन बकरी भी थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed