फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli girls beat Meerut in Kabaddi

बालिका वर्ग में शामली ने मेरठ को पांच अंकों से हराया

Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shamli girls beat Meerut in Kabaddi
झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव लपराना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। गांव लपराना स्थित होली चाइल्ड इंटर कालेज में चल रही तीन दिवसीय प्रथम बालक - बालिका स्कूल कबड्डी लीग स्टेट चैंपियनशिप 2020 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के कोआर्डिनेटर जबर सिंह ने बताया प्रतियोगिता के दूसरे दिन के घोषित परिणाम में बालिका वर्ग में शामली ने मेरठ को पांच अंक से हराकर मैच जीता। इसके बाद मुजफ्फरनगर ने हापुड़ को 20 अंकों से, शामली ने फिरोजाबाद को 29 अंकों से, मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को दो अंकों से, मेरठ ने फिरोजाबाद को 29 अंकों से, हापुड़ ने बागपत को 34 अंकों से, शामली ने लखनऊ को 15 अंकों से, मेरठ ने लखनऊ को 9 अंकों से, सहारनपुर ने बागपत को 23 अंकों से हराकर अगले पायदान पर कदम रखा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में बागपत ने मुरादाबाद को 25 अंकों से, शामली ने अमरोहा से 25 अंकों से, बरेली ने बनारस को 13 अंकों से, बुलंदशहर ने गाजियाबाद को 10 अंकों से, सहारनपुर ने रायबरेली को चार अंकों से, गाजीपुर ने बिजनौर को 38 अंकों से हराकर लीग मैचों को जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस अवसर पर सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, सकत सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, धर्मवीर निर्वाल, ओमवीर सिंह, संजीव चौहान, संजीव तोमर आदि ने विचार विचार व्यक्त किए।

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव लपराना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

झिंझाना (शामली) क्षेत्र के गांव लपराना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में शामली विधायक तेजेन्द्र निर्व?

झिंझाना क्षेत्र के गांव लपराना में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में शामली विधायक तेजेन्द्र निर्व?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed