{"_id":"6991ab54f57641dbfc056baa","slug":"shamli-girlfriend-arrived-a-few-minutes-before-the-wedding-said-we-have-been-living-together-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: फेरों से कुछ मिनट पहले पहुंच गई प्रेमिका, बोली- चार साल से हम लिव में हैं; दूल्हे समेत बंधक बनाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: फेरों से कुछ मिनट पहले पहुंच गई प्रेमिका, बोली- चार साल से हम लिव में हैं; दूल्हे समेत बंधक बनाई बरात
Sun, 15 Feb 2026 04:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:48 PM IST
सार
जलालाबाद के गांव में फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी सहारनपुर से युवती आ गई और दूल्हे की पोल खोल दी। ग्रामीणों ने दूल्हा, उसके पिता, युवती समेत बरात को बंधक बना लिया। शादी नहीं हो पाई, 13 लाख रुपये देने के आश्वासन पर बरात को मुक्त किया गया।
विज्ञापन
गांव में बैठी पंचायत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में फेरों से पहले सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की युवती मंडप में पहुंच गई और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए जमकर हंगामा किया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक चार साल से उसके साथ लिव-इन में रह रहा है। युवती ने चेतावनी दी कि यदि युवक की शादी किसी और से कराई गई तो वह जान दे देगी।
विज्ञापन
उजड़ गया मंडप।
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक चले हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों और युवती को बंधक बना लिया। मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसमें दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पंचायत में शादी में हुए खर्च की भरपाई को लेकर सहमति बनी और दूल्हे पक्ष द्वारा 13 लाख रुपये देने के आश्वासन पर बरात को बंधनमुक्त किया गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र निवासी युवक सब्जी की दुकान पर काम करता है। उसकी बरात शनिवार दोपहर जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। शाम करीब पांच बजे मंडप में फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि वह सहारनपुर की एक कंपनी में काम करती है और युवक के साथ चार साल से लिव-इन में रह रही है।
युवती के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता, ताऊ और अन्य परिजनों के साथ युवती को भी बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जब युवक का पहले से प्रेम संबंध था तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। रातभर बरात और युवती गांव में ही बंधक रहे।
रविवार सुबह गांव में दूल्हा, दुल्हन और युवती पक्ष के लोगों की पंचायत बैठी। पंचायत में दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ मना करते हुए खर्च हुए 14 लाख रुपये की मांग रखी। करीब छह घंटे चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष 13 लाख रुपये देने को राजी हो गया। इसके बाद बरात को छोड़ा गया।
उधर, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जानकारी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों के अनुसार युवक सहारनपुर में युवती के पिता की ही सब्जी की दुकान पर चार साल से काम कर रहा है।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में 406 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, जानें युद्ध के समय कैसे मिलेगा फायदा
ये भी देखें...
UP: मेरठ में 406 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, जानें युद्ध के समय कैसे मिलेगा फायदा