फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fraud to more 50 peoples after many lakhs invest in app, now victim have demanded for action from SP

ऐसे लालच से सावधान: 50 से ज्यादा लोग हुए ठगी के शिकार, एप में इनवेस्ट कराए थे लाखों रुपये, ये है पूरा मामला

Tue, 22 Aug 2023 08:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Aug 2023 08:52 PM IST
सार

Shamli News : शामली में 50 से ज्यादा लोगों से एप में इनवेस्ट कराकर ठगी कर ली गई। इन सभी को दो या चार गुणा रुपये वापस देने का लालच देकर झांसे में लिया गया था।

विज्ञापन
Shamli: Fraud to more 50 peoples after many lakhs invest in app, now victim have demanded for action from SP
ठगी का मामला

विस्तार

ठग लाेगों को ठगने के लिए आए दिन तरह-तरह के तरीके निकाल रहे हैं। बाबरी, सोंटा रसूलपुर, केडी और आसपास गांव के 50 से अधिक लोगों को एप में रुपया इनवेस्ट कराकर दो से चार गुणा रुपया वापस देने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली गई। अब दो दिन से जब रुपये वापस नहीं आए, तो लोगों काे ठगी का पता चला। लोगों ने एसपी से भी मामले की शिकायत करने की बात कही है। एसपी ने ऐसे किसी भी एजेंट, एप्लीकेशन संचालक या फिर अन्य के बहकावे में नहीं आने की अपील की है, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

विज्ञापन

बाबरी के रहने वाले भूरा बाबरी, नावेद खान, गुल्लू शाह, प्रिंस चौधरी, उज्जवल पाल आदि ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि एक नामी कंपनी है, जिसने अपना एप्लीकेशन भी बनाया हुआ है। कई अन्य एजेंट भी उनके साथ जुड़े हैं। एप्लीकेशन में आईडी बनानी होती है। आईडी बनाने के बाद यदि आप एप्लीकेशन के माध्यम से 3400 रुपये इनवेस्ट करोगे तो दो घंटे में ही डबल रकम वापस दी जाएगी। इसी तरह 43 और 87 हजार रुपये लगाने पर भी रकम दोगुनी मिलेगी। कहा कि वह उनके बहकावे में आ गए तथा रुपये अपनी आईडी बनवाने के बाद इनवेस्ट कर दिए।

विज्ञापन

आरोप है कि पिछले दो दिन से आईडी का कोई भी लिंक नहीं खुल पा रहा है। उनके अलग अलग 87 से लेकर 43 हजार रुपये तक डूब गए हैं। उनके अलावा अन्य भी कई लोगों के रुपये नहीं मिले हैं। एप्लीकेशन का लिंक जहां खुल नहीं रहा है। वहीं, एजेंट का भी नंबर नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा शामली और आसपास क्षेत्र के कई लोग भी धोखाधड़ी के शिकार हुए है, जो शर्म की वजह से आगे नहीं आ रहे हैं। लोगों ने पुलिस से भी मामले की शिकायत करने की बात कहीं है, ताकि अन्य लोग ठगी का शिकार होने से बच सके।

किसी भी एप या फिर अन्य कंपनी में रुपये निवेश करने का झांसा देने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहना चाहिए। शक होने पर ऐसे लोगों की शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी। ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - अभिषेक, एसपी शामली

यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

पैसे डबल करने के नाम पर, कभी कारोबार बढ़ाने के नाम पर लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। निवेश करने वाली अधिकांश कंपनियां सहकारी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होती हैं। जिसमें आरबीआई का हवाला देकर पुलिस तक को गुमराह किया जाता है। इसमें नियमों की पेचीदगियां ज्यादा हैं। - विनय कुमार, साइबर एक्सपर्ट

यह भी पढ़ें: 
मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed