{"_id":"68c837724fd97ec05804f8b7","slug":"shamli-four-arrested-including-opium-worth-rs-12-lakh-being-brought-from-nepal-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हिंसा से जूझ रहे नेपाल से लाई जा रही 12 लाख की अफीम समेत चार गिरफ्तार, जानें कहां होनी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हिंसा से जूझ रहे नेपाल से लाई जा रही 12 लाख की अफीम समेत चार गिरफ्तार, जानें कहां होनी थी सप्लाई
Mon, 15 Sep 2025 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:28 PM IST
सार
लग्जरी कार सवार अंतर्राज्यीय चार तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा लिया। इनके पास से 1200 ग्राम अफीम बरामद हुई। ये लोग इसे पंजाब सप्लाई करने ले जा रहे थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए चार में से तीन आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झिंझाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार सवार अंतर्राज्यीय चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई है। पुलिस का कहना है कि अफीम को नेपाल से तस्करी कर शामली के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
एसपी एनपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत रविवार रात को झिंझाना थाना पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुरनेब, अंग्रेज, गुरप्रीत निवासी दाराभोजी थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी और नरवेल सिंह निवासी खेरटिया थाना तिकुनिया जनपद लखीमपुर खीरी है। तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में लिया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अफीम को नेपाल से लखनऊ निवासी ब्रजेश लाता है। ब्रजेश से अफीम लेकर वे पंजाब में सप्लाई करने का धंधा कर रहे थे। शामली होकर पंजाब जाते समय पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध अभी पूर्व में दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। तस्करी के धंधे में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों के किन लोगों से संपर्क हैं और पंजाब में किसे और कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।