{"_id":"6a702d0722435d74a00be917","slug":"shamli-five-year-old-killed-another-child-seriously-injured-after-dcm-hits-bike-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की दर्दनाक मौत, पांच वर्षीय बच्ची गंभीर घायल
Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर पिता संग सवार पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास डीसीएम की टक्कर से दूसरी मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में ऊन-थानाभवन मार्ग स्थित जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डीसीएम की टक्कर से बाइक पर पिता के साथ सवार पांच वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बाइक से जा रहे थे दोनों बच्चे
जानकारी के अनुसार कच्ची गढ़ी निवासी आमिर अपनी पांच वर्षीय पुत्री नूर और पांच वर्षीय भतीजी आवशा को बाइक पर बैठाकर गढ़ीपुख्ता जा रहे थे। जैसे ही वे जाफरपुर अड्डा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आए डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आवशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल बच्ची का उपचार जारी, पुलिस जांच में जुटी
घायल आवशा को उपचार के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन