{"_id":"6776d2800dd481628e030e58","slug":"shamli-festival-will-be-held-from-5th-february-shamli-news-c-26-1-sal1002-134562-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पांच फरवरी से होगा शामली महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पांच फरवरी से होगा शामली महोत्सव
Thu, 02 Jan 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन में शामली महोत्सव को लेकर बैठक हुई। कहा कि इस बार 5 से लेकर 9 फरवरी तक जिले में पांच दिवसीय शामली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी में जुटने को कहा गया।
उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पर्यटन विभाग सभी जनपदों में महोत्सव का आयोजन करा रहा है। जनपद में पहली बार शामली महोत्सव का आयोजन होगा जिसके लिए 30 लाख का बजट प्राप्त हुआ है।
शामली महोत्सव को लेकर समितियां भी गठित हो चुकी है जिनके दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। बैठक में महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कैंपेन चलाया जाने की बात कही। महोत्सव वीवी डिग्री कॉलेज शामली में होगा।
विज्ञापन
महोत्सव में स्थानीय कलाकार, बॉलीवुड के कलाकारों की भी धूम रहेगी। महोत्सव में विभागों की प्रदर्शनी के साथ-साथ ओडीओपी व अन्य विभागों में उत्पादों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने महोत्सव को लेकर गठित की गई समितियों को गैर जनपदों में जहां महोत्सव कार्यक्रम हुआ है उनसे वार्ता कर माइक्रो प्लानिंग के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सीडीओ विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक परमानन्द झा ,प्रीति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।