फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmers blocked Shamli-Muzaffarnagar road, showed anger over demand for sugarcane payment.

Shamli: किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगाया जाम, बोले- राजनीति में फंस गया गन्ने का भुगतान

Wed, 16 Oct 2024 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Oct 2024 10:19 PM IST
सार

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जिले के किसान शामली शुगर मिल में 20 दिन से धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी धरना जारी रहा। शाम के समय किसान एकत्रित होकर गुरुद्वार के पास तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठ गए। 

विज्ञापन
Shamli: Farmers blocked Shamli-Muzaffarnagar road, showed anger over demand for sugarcane payment.
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जाम लगाते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बुधवार शाम करीब चार बजे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि लगाकर जाम लगा दिया और मिल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एएसपी मौके पर पहुंचे। डीएम से फोन पर वार्ता के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

दरअसल, संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जिले के किसान शामली शुगर मिल में 20 दिन से धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। शाम के समय किसान एकत्रित होकर गुरुद्वार के पास तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठ गए। किसानों ने कहा कि मिल में वह 20 दिन से धरना दे रहे हैं, मगर अधिकारी उनके पास जाना तक मुनासिब नहीं समझ रहे। इस कारण उन्हें सड़क पर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। गुस्साए किसानों ने खूब नारेबाजी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी संतोष कुमार, कोतवाल समय पाल अत्री मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। बाद में एएसपी ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान से किसान नेता संजीव शास्त्री की वार्ता कराई। जिलाधिकारी ने जल्द बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब आधा घंटे बाद किसानों ने जाम खोला। इस मौके परवेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, हरेंद्र, ओमबीर, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, पुनीत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

तीन घंटे तक लगा रहा जाम, वाहन चालक परेशान
किसानों के जाम के कारण धीमानुपरा रेलवे फाटक, रेलवे रोड, मिल रोड और अन्य स्थानों पर भी करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के बवाल की आशंका को लेकर बाबरी, थानाभवन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
 

यूपी-हरियाणा बार्डर पर धान से भरे वाहनों को रोका, तीन घंटे जाम
हरियाणा पुलिस ने सुबह चार बजे किसानों की धान से भरी सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियों तथा कैंटर आदि वाहनों को हरियाणा के करनाल जाने से रोक दिया। इससे मेरठ-करनाल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 

बुधवार सुबह चार बजे शामली के किसान सुखविंदर सिंह, राजपाल सिंह, गजे सिंह, मदन सिंह, कुलविंदर सिंह आदि सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान भरकर हरियाणा के करनाल मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। हरियाणा बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने किसानों को मंडी में जाने से रोक दिया। इस कारण कुछ देर बाद ही हरियाणा बॉर्डर से लेकर बिडौली चौक तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तीन घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। पुलिस का कहना है कि शामली के किसानों से धान हरियाणा नहीं ले जाने की अपील की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed