फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Extortion of Rs 20 lakh demanded from mobile merchant, encounter with police, caught after being shot

Shamli: मोबाइल व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा 14 मुकदमे वाला बदमाश

Sun, 18 May 2025 02:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 18 May 2025 02:35 PM IST
सार

मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी व्यापारी दीपक बंसल व सुमित बंसल से बदमाश ने चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी बदमाश महताब को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Shamli: Extortion of Rs 20 lakh demanded from mobile merchant, encounter with police, caught after being shot
गिरफ्तार किया गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मोबाइल फोन व्यापारी दीपक बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस व एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। 
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी व्यापारी दीपक बंसल व सुमित बंसल दोनों भाइयों की फव्वारा चौक पर मोबाइल फोन की दुकान है। सोमवार सुबह सुमित ने दुकान खोली तो वहां एक चिट्ठी पड़ी थी, जिसके जरिये 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। चिट्ठी में रंगदारी न देने पर व्यापारी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी दीपक बंसल की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीमें जांच में लगी हुई थी कि चार दिन बाद फिर दुकान में दूसरी चिट्ठी पड़ी मिली थी। इसमें व्यापारी को धमकी दी गई थी कि पुलिस को बताने के लिए मना किया था। अब इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। दूसरी चिट्ठी आने के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया था। दीपक और उसके परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था। 
 
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि रंगदारी मांगने वाला बदमाश मुजफ्फरनगर की तरफ से बाइक पर आ रहा है। पुलिस टीमों ने लिसाड़ के निकट चेकिंग शुरू की। इस दौरान बाइक पर आए बदमाश को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए लिसाड़ के जंगल की तरफ भाग निकला। 
 

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी महताब है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 14 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed