फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Employee had committed theft in the Medical Superintendent's office, said he had stolen Rs 60 thousand

Shamli: चिकित्साधीक्षक के कार्यालय में कर्मचारी ने की थी चोरी, बोला 60 हजार चुराए, रिपोर्ट कराई थी 5.50 लाख की

Mon, 03 Nov 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Nov 2025 06:23 PM IST
सार

दिवाली से एक दिन पहले सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में चोरी हो गई थी। दीपक कुमार ने साढ़े पांच लाख चोरी होने की बात कही थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Employee had committed theft in the Medical Superintendent's office, said he had stolen Rs 60 thousand
चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में 15 दिन पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आउटसोर्स सफाई कर्मचारी विपिन ने ही चोरी की थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी के 32 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बिसौली बरामद की है। 
विज्ञापन

 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद एवं चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार 19 अक्तूबर की शाम को बुढ़ाना क्षेत्र स्थित अपने गांव टांडा माजरा गए थे। 21 अक्तूबर की सुबह लौटे तो कैंप कार्यालय में रखी अलमारी टूटी हुई थी और लॉकर में रखे रुपये नहीं मिले। चिकित्सक ने शहर कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चिकित्सक ने पुलिस को साढ़े पांच लाख रुपये चोरी होना बताया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बुधवार को चोरी का खुलासा न होने पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी में ओपीडी बंद कर शहर कोतवाली में धरना दिया था। सीओ सिटी के एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। 
 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए सीएचसी के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी विपिन कुमार निवासी गांव बधेवथाना आदर्श मंडी को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में झाडू लगाने का कार्य करता है। चिकित्सक ने उसे अपने कैंप कार्यालय के बाहर के दरवाजे की चाबी दे रखी थी। 
 

जब चिकित्सक दीपावली पर अपने घर गए थे तो उसने कैंप कार्यालय के बाहर का दरवाजा चाबी से खोला और अंदर वाले कमरे में रखी अलमारी को बिसौली से तोड़कर वहां रखे 60 हजार रुपये चुरा लिए थे। उनमें से कुछ रुपये दीपावली के त्योहार में खर्च कर दिए थे। आरोपी के कब्जे से 32 हजार रुपये व बिसौली को बरामद किया गया है। जबकि दीपक कुमार का कहना है कि साढ़े पांच लाख रुपये चोरी हुए थे।  

उधर, इस संबंध में डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस की तरफ से चोरी के खुलासे की जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारिक सूचना मिलने पर ही वे इस मामले में कुछ बता पाएंगे।

ये भी देखें...
Shamli: एपीके फाइल पर क्लिक करते ही ठग लिए 8.57 लाख रुपये, आप भी बन सकते हैं शिकार, बचना है तो पढ़ें ये खबर    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed