{"_id":"64c101f5e93d7a0800098560","slug":"shamli-effigies-of-six-including-haryana-cm-burnt-people-gathered-at-police-station-three-arrested-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हरियाणा के सीएम समेत छह के फूंके पुतले, हिरासत में लेने पर लोगों ने किया थाने का घेराव, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हरियाणा के सीएम समेत छह के फूंके पुतले, हिरासत में लेने पर लोगों ने किया थाने का घेराव, तीन गिरफ्तार
Wed, 26 Jul 2023 05:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:03 PM IST
सार
शामली में हरियाणा के सीएम का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
shamli news
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार को राजपूत समाज के लोगो द्वारा हरियाणा के कैथल में सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति अनावरण के चलते राजपूत समाज के लोगों पर लाठी चार्ज किया गया था, जिसके विरोध में मंगलवार की शाम बाबरी के गोगवान जलालपुर में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, अतुल प्रधान, मनीष, लीलाराम समेत छह गुर्जर नेताओं के पुतले दहन करते हुए विरोध जताया गया था।
बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में पुतला फूंकने की वीडियो वायरल होने पर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर द्वारा संज्ञान लेते हुए बाबरी पुलिस को पूतला जलाने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया कर लिया। तीन लोगों को पकड़ने के विरोध में लोगों ने बाबरी थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। मगर आरोपियों को नहीं छोड़ा गया। तीनों का चालान कर दिया गया।

गिरफ्तारी के विरोध में राजपूत समाज के लोगो व किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुराण सिंह ठाकुर सहित सैंकड़ो व्यक्तियों द्वारा थाना बाबरी का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया जिसकी सूचना बाबरी थाने के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व पुलिस को तैनात किया गया ।
प्रदर्शनकारियों के साथ तीन दौर की वार्ता असफल रही । इसके बाद सीओ द्वारा डीआईजी से फोन द्वारा वार्ता कर तीन लोगों नरपत राणा,सुनील कुमार व अवनीश पुंडीर का चालान करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरण सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैंकड़ो ग्रामीण शामली कप्तान अभिषेक से वार्ता हेतु शामली पहुंचे तथा धरने को समाप्त किया गया।
इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बाबरी थाना प्रभारी के अनुसार पूतला जलाने पर थानाभवन से राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर ,गोगवान जलालपुर से नरपत आर्य और सुनील कुमार को पुलिस द्वारा देर रात हिरासत में ले लिया गया था। तीनों का चालान कर दिया गया।