{"_id":"6aa7f07b0ff04c76000a0dce","slug":"shamli-e-rickshaw-loaded-with-shuttering-materials-overturns-after-wheel-falls-into-a-pothole-boy-died-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: गड्ढे में पहिया जाते ही सेटरिंग के सामान से लदी ई-रिक्शा पलटी, 17 साल के किशोर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: गड्ढे में पहिया जाते ही सेटरिंग के सामान से लदी ई-रिक्शा पलटी, 17 साल के किशोर की दबकर मौत
Mon, 14 Sep 2026 06:33 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:33 PM IST
सार
मोहल्ला आलकलां निवासी आयान ई-रिक्शा में सवार होकर सेटरिंग का सामान लेकर घेर की ओर जा रहा था। भूरा बाईपास के पास ई-रिक्शा का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में आ गया। नीचे दबने से आयान की मौत हो गई।
विज्ञापन
आयान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैराना कस्बे के मोहल्ला आलकलां में सड़क में बने गड्ढे के कारण सेटरिंग के सामान से लदी ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार 17 वर्षीय आयान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली के सामने स्थित मोहल्ला आलकलां निवासी इमरान भूरा बाईपास पर अपने घेर का निर्माण करा रहे हैं। रविवार देर शाम उनका 17 वर्षीय पुत्र आयान ई-रिक्शा में सवार होकर सेटरिंग का सामान लेकर घेर की ओर जा रहा था। भूरा बाईपास के पास अचानक ई-रिक्शा का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में आ गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। आयान ने ई-रिक्शा से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह ई-रिक्शा और सेटरिंग के सामान के नीचे दब गया। वहीं, ई-रिक्शा चालक सोनू बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा व सेटरिंग का सामान हटाकर आयान को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में आयान के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मृतक के बड़े भाई गुफरान ने बताया कि उनके पिता खेती करते हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह और आयान दो भाई थे। आयान उनसे छोटा था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि उन्हें हादसे के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
सड़कों में गड्ढे और ई-रिक्शा की ओवरलोडिंग बन रही हादसों की वजह
सड़कों में बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं, ई-रिक्शा में ऊपर तक सामान लादकर ले जाने से भी हादसों का खतरा बना रहता है।
मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के आगे, रेता वाला के टी-प्वाइंट पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा भूरा रोड और खुरगान रोड पर भी कई जगह गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों के गड्ढे भरवाने चाहिए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
सड़कों में बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं, ई-रिक्शा में ऊपर तक सामान लादकर ले जाने से भी हादसों का खतरा बना रहता है।
मुख्य मार्ग पर सीओ कार्यालय के आगे, रेता वाला के टी-प्वाइंट पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा भूरा रोड और खुरगान रोड पर भी कई जगह गड्ढे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों के गड्ढे भरवाने चाहिए, ताकि हादसों पर रोक लग सके।
ये बोले एसडीएम
सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। सड़कें गड्ढामुक्त कराई जाएंगी।
-शिवाजी यादव, उप जिलाधिकारी कैराना
सड़कों के गड्ढे भरवाने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। सड़कें गड्ढामुक्त कराई जाएंगी।
-शिवाजी यादव, उप जिलाधिकारी कैराना