{"_id":"6830afbcf2ac91dddc05b0f4","slug":"shamli-dogs-took-away-a-three-year-old-girl-from-outside-the-house-by-clutching-her-jaws-she-got-20-stitches-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: घर के बाहर से तीन साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर ले गए कुत्ते, लहूलुहान सिर में आए 20 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: घर के बाहर से तीन साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर ले गए कुत्ते, लहूलुहान सिर में आए 20 टांके
Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 May 2025 10:56 PM IST
सार
मोहल्ला आर्य नगर निवासी इमरान ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी जूबी घर के बाहर ही स्थित जैन मंदिर के निकट बैठी थी। उसी वक्त मोहल्ले के ही आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम के सिर को अपने जबड़े में दबाकर खींच लिया।
विज्ञापन
बच्ची के सिर में टांके लगाते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने तीन साल की जूबी पर हमला कर दिया। उसके सिर को अपने जबड़ों में दबाकर खींचकर ले गए। चीख सुनकर दौड़े लोगों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को अस्पताल ले गए। उसके सिर में 20 टांके लगे हैं। गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला आर्य नगर के रहने वाले इमरान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर के समय उसकी तीन साल की बेटी जूबी जैन मंदिर के निकट चबूतरे पर बैठी थी। उसी वक्त मोहल्ले के ही आवारा कुत्तों का झुंड पहुंचा और मासूम के सिर को अपने जबड़े में दबाकर खींचकर ले गया। कुछ दूरी पर ले जाकर बच्ची को बुरी तरह से नोच दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर दौड़े। किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खून से लथपथ बच्ची को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसके सिर में 20 टांके आए हैं। सीएचसी के डाक्टरों का कहना है कि बच्ची को दिल्ली रेफर कर दिया गया। उधर , आवारा कुत्तों पर अंकुश नहीं लगाने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि नगर पंचायत आवारा कुत्तों से निजात नहीं दिला पा रही है। आए दिन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि सभी सीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध है।
यह भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों
यह भी देखें...
सौरभ हत्याकांड: सिलाई कर रही मुस्कान, साहिल कर रहा खेती, जानें जेल में कमाए रुपयों से क्या करेंगे दोनों
बच्चों के घर से बाहर निकलने पर लगाई पाबंदी
घटना के बाद से थानाभवन कस्बे में लोगों में दहशत है। अभिभावकों ने बच्चों को घर से बाहर निकालना भी बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि मामले को लेकर वह नगर पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेंगे।
घटना के बाद से थानाभवन कस्बे में लोगों में दहशत है। अभिभावकों ने बच्चों को घर से बाहर निकालना भी बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि मामले को लेकर वह नगर पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेंगे।