फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Doctor fears for his life, says he might meet the same fate as Ankit Baliyan; here are the details

शामली: डॉक्टर को सता रहा हत्या का डर, बोले- अंकित बालियान जैसा न हो जाए मेरा हाल; ये है पूरा मामला

Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

चौसाना कस्बे में डा. राशिद अली के साथ कुछ युवकों ने क्लीनिक में घुसकर मारपीट की थी। सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। डा. राशिद अली और उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Shamli: Doctor fears for his life, says he might meet the same fate as Ankit Baliyan; here are the details
डा. राशिद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौसाना कस्बे के मुख्य बाजार स्थित क्लीनिक में घुसकर बच्चों के डॉक्टर के साथ मारपीट के मामले में पांच दिन बाद भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने चिकित्सक की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की तर्ज पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


बीती 25 अगस्त को मुख्य बाजार में बड़े मदरसे के निकट स्थित चिकित्सक राशिद अली पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम अजीजपुर के क्लीनिक में नकाबपोश करीब आधा दर्जन युवक घुस आए थे। आरोप है कि युवकों ने डा. राशिद अली के साथ मारपीट की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना के बाद व्यापारियों के विरोध पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। घटना के बाद से डा. राशिद अली और उनका परिवार दहशत में है। सुरक्षा की चिंता के चलते चिकित्सक घर से बाहर निकलने से बच रहा है। मरीजों के फोन आने पर भी मजबूरी में क्लीनिक नहीं आने की बात कहनी पड़ रही है।
 
विज्ञापन

परिजनों ने दावा किया कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले कुछ बाइक सवार युवकों ने डा. राशिद अली को जंगल के रास्ते में रोककर वारदात का प्रयास किया था। राहगीरों की आवाजाही के कारण उस समय वह बच गए थे। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चिकित्सक को सुरक्षा देने की मांग की है।
 

विवेचक राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मारपीट करने वाले आरोपी झिंझाना की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed