फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Delhi special cell raided in Kairana and bullion trader arrested in case of fake notes

UP: दिल्ली स्पेशल सेल की कैराना में दबिश, नकली नोटों के मामले में सराफा व्यापारी गिरफ्तार, एजेंट से की पूछताछ

Thu, 22 Jun 2023 10:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 10:17 PM IST
सार

Shamli News : दिल्ली की स्पेशल सेल ने कैराना में दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने नकली नोटों के मामले में सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shamli: Delhi special cell raided in Kairana and bullion trader arrested in case of fake notes
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में पकड़े गए नकली नोटों के मामले में दिल्ली की स्पेशल सेल ने शामली में दबिश देकर एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा टीम एक बैंक के एजेंट को भी पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली के रोहिणी की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस दो गाड़ियों से कोतवाली पहुंची। कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सबसे पहले जामा मस्जिद के पास सराफ इरशाद उर्फ भूरी के मकान पर छापा मारा। मौके से इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पकड़े गए इरशाद से पूछताछ की तो उसने नकली नोटों के मामले में फरीद अंसारी निवासी मोहल्ला खैल कलां काजी का बाग का नाम बताया। जिसके बाद स्पेशल सेल ने दोबारा दबिश देकर फरीद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों दिल्ली में दो-दो हजार के लाखों रुपये के नकली नोटों के साथ दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि कैराना निवासी इरशाद उर्फ भूरी भी नकली नोटों के धंधे में लिप्त है। जिसके चलते दिल्ली स्पेशल सेल ने कैराना में दबिश देकर आरोपी इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोतवाली की जीडी में दर्ज कराने के बाद दिल्ली स्पेशल सेल इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार करके और फरीद अंसारी को पूछताछ करने के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई।

यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि नकली करेंसी के मामले में अभी कार्रवाई चल रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल नकली करेंसी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके और एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed