{"_id":"670e8889cfd0f43d2a0d373d","slug":"shamli-deepak-s-death-case-four-arrested-including-inspector-girlfriend-sent-to-meerut-bal-sudhar-kendra-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दीपक की मौत का मामला... दरोगा समेत चार गिरफ्तार, प्रेमिका को भेजा मेरठ बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दीपक की मौत का मामला... दरोगा समेत चार गिरफ्तार, प्रेमिका को भेजा मेरठ बाल सुधार गृह
Tue, 15 Oct 2024 08:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 15 Oct 2024 08:52 PM IST
सार
बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू ने अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया गया था। शामली में रात के समय 19 साल के प्रेमी दीपक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गांव में शव पहुंचने पर विलाप करती दीपक की मां और अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला दयानंदनगर में बिजनौर पुलिस की हिरासत में प्रेमी युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दरोगा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नाबालिग प्रेमिका को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लड़के के पिता, चाचा और ममेरे भाई हैं। इनमें ममेरा भाई भी यूपी पुलिस में सिपाही है, जो बरेली में तैनात है। प्रेमिका को बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन
इस दौरान गांव में तैनात किया गया पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले के स्योहारा थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व महिला कांस्टेबल अन्नू के साथ अंबाला से प्रेमी युगल को बरामद किया गया था। प्रेमी युगल तीन दिन पहले फरार हुआ था। पुलिस टीम के साथ प्रेमिका के परिजन भी थे। रविवार रात शामली में गाड़ी खराब होना बताकर दरोगा सभी को शामली के मोहल्ला दयनंद नगर स्थित अपने घर ले गया था। रात में 19 साल के प्रेमी दीपक निवासी गांव गल्लाखेड़ी थाना स्योहरा जिला बिजनौर की मौत हो गई थी।
दरोगा उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। दीपक पर अपने पड़ोस के गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने का मामला स्योहरा थाने पर दर्ज कराया गया था।
दरोगा उसका शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। दीपक पर अपने पड़ोस के गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने का मामला स्योहरा थाने पर दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रामअवतार सैनी भी मुंडाखेड़ी पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से बात की।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात मृतक दीपक के पिता अरविंद की तरफ से शहर कोतवाली में थाना स्योहारा थाने पर तैनात दरोगा सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राजीव व कांस्टेबल अन्ने के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने और किशोरी, उसके पिता, चाचा, मामा के लड़के के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रेमिका के मामा का लड़का मुरादाबाद का निवासी है और यूपी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में बरेली में तैनात है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दरोगा सुनील कुमार, प्रेमिका के पिता, चाचा और मामा के लड़के को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया, जबकि प्रेमिका को नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया है।