फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Decision in the famous murder case soon, the court convicted the murderer of bhajan singer Ajay Pathak

Shamli: देश के चर्चित हत्याकांड में फैसला जल्द, भजन गायक अजय पाठक परिवार के हत्यारे को कोर्ट ने ठहराया दोषी

Sat, 18 May 2024 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 11:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामल में -30 दिसंबर 2019 को भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और दो बच्चों हत्या की गई थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। वहीं सजपा पर फैसला 22 मई को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन
Shamli: Decision in the famous murder case soon, the court convicted the murderer of bhajan singer Ajay Pathak
आरोपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना में 30 दिसंबर 2019 में थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक, उसकी पत्नी तथा पुत्र व पुत्री को तलवार व खंजर से वार कर हत्या करने के मामले में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने अजय के ही शिष्य हिमांशु सैनी को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला 22 मई को सुनाया जायेगा। मामला देशभर में चर्चाओं में रहा था।

विज्ञापन

Shamli: Decision in the famous murder case soon, the court convicted the murderer of bhajan singer Ajay Pathak
भजन गायक का परिवार - फोटो : अमर उजाला

शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की पंजाबी काॅलोनी निवासी प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक के पास उनका शिष्य हिमांशु सैनी निवासी गांव झाडखेड़ी कई वर्षों से रहता था। 30 दिसंबर 2019 की रात हिमांशु सैनी ने अजय पाठक, उसकी पत्नी स्नेहलता तथा बेटा भागवत व बेटी वशुंधरा की तलवार व खंजर से हत्या कर दी थी। 

अजय पाठक के बडे़ भाई हरिओम पाठक ने आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 31 दिसंबर की रात पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में हिमांशु सैनी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। पिछले साढे चार साल से हिमांशु सैनी मुजफ्फरनगर जेल में ही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Decision in the famous murder case soon, the court convicted the murderer of bhajan singer Ajay Pathak
भजन गायक व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जेल से हिमांशु सैनी को कोर्ट में पेश किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान ने बताया कि जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने मुजरिम हिमांशु सैनी को दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला 22 मई को सुनाया जाएगा। उधर अदालत की कार्रवाई के दौरान मृतक अजय पाठक के बडे भाई हरिओम पाठक व कपिल पाठक भी पूरे दिन कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed