{"_id":"67a8ad5d174d9a0b2809464a","slug":"shamli-dead-body-of-a-youth-posted-in-merchant-navy-was-found-there-were-injury-marks-on-the-body-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मर्चेंट नेवी में तैनात रहे युवक का निकला शव... शरीर पर थे चोट के निशान और पास में पड़ा था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मर्चेंट नेवी में तैनात रहे युवक का निकला शव... शरीर पर थे चोट के निशान और पास में पड़ा था जहर
Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
सार
जतिन मलिक पांच दिन से लापता था। पुलिस ने नदी के पास से शव बरामद किया। पिता जितेंद्र मलिक ने आकर शव की शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
कुड़ाना मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के निकट ईख के खेत में मिले शव की पहचान कुड़ाना गांव के मर्चेंट नेवी में सिपाही रहे जतिन मलिक के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से उसकी मौत हुई। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार सुबह कुड़ाना मार्ग पर किसान रामकिशन के खेत में नदी के पास युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया था, मगर पहचान नहीं हो सकी। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे, जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही थी। शव के पास से जहर के तीन पाउच भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़ाना निवासी किसान जितेंद्र मलिक ने शव की पहचान अपने बेटे 26 वर्षीय जतिन मलिक के रूप में की। बताया कि पांच दिन से वह लापता था। कुछ समय पूर्व चेन्नई में मर्चेंट नेवी मे भी तैनात रहा था, मगर बाद में गांव में ही आकर खेतीबाड़ी कर रहा था। जितेंद्र का एक बेटा और एक बेटी है।
कहा जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व परिजनों से जतिन का झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसके आत्महत्या करने की भी आशंका है। मृतक की मां सुमन ने हत्या की आशंका से इंकार किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कहा जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व परिजनों से जतिन का झगड़ा हुआ था, जिस कारण उसके आत्महत्या करने की भी आशंका है। मृतक की मां सुमन ने हत्या की आशंका से इंकार किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।