UP: 'गुर्जर से शादी कर लें इकरा, तीन तलाक से बच जाएंगी', स्वामी राम विशाल दास की सांसद पर विवादित टिप्पणी
Iqra Hasan News: शामली के कंडेला गांव में स्वामी राम विशाल दास ने सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि इकरा हसन किसी गुर्जर से शादी करें, इससे तीन तलाक से बच सकती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
शामली जनपद में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज का सांसद इकरा हसन को लेकर विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना 31 जनवरी की बताई जा रही है, जब महाराज कंडेला गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
स्वामी राम विशाल दास महाराज ने कहा कि जब इकरा हसन गुर्जर समुदाय के बीच वोट मांगने आई थीं, तो उन्होंने कहा था कि 'मैं आपकी बेटी हूं, मैं भी गुजरी हूं, मैं भी आपकी जाति की हूं, मुझे वोट दीजिए।' इसके जवाब में महाराज ने सुझाव दिया कि इकरा हसन किसी गुर्जर युवक से शादी कर लें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से तीन तलाक और ससुर से हलाला जैसी स्थिति से बचना आसान होगा।
यह भी पढ़ें: Deoband: असम सीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची जमीयत उलमा-ए-हिंद, भड़काऊ बयानों पर दाखिल की याचिका
वायरल वीडियो पर मिल रही तीखी प्रतिक्रिया
वीडियो लगभग 51 सेकंड का है और सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया गया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर विवाद पैदा हो गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई। कई लोग स्वामी राम विशाल दास के बयान की निंदा कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे धार्मिक सम्मेलन में सामान्य टिप्पणी के रूप में बता रहे हैं। स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने भी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
गुर्जर समाज पर की ये टिप्पणी
स्वामी राम विशाल दास ने अपने भाषण में गुर्जर समुदाय का उल्लेख करते हुए कहा कि वोटिंग के दौरान समुदाय का समर्थन केवल वोट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह रिश्तेदारी में भी बदला जा सकता है। उनके इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति में संवेदनशील और विवादास्पद माना जा रहा है।
बयान वायरल होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक दलों और समाजसेवी संगठनों ने इसे गंभीर मुद्दा बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर उच्च पदस्थ लोगों द्वारा दिए गए ऐसे बयान समुदायों के बीच संवेदनशीलता बढ़ा सकते हैं।