फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Collision between tractor-trolley and bike, two friends died on the spot

Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत, नहीं थम रहे नई दुल्हन के आंसू

Wed, 20 Aug 2025 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 20 Aug 2025 10:19 PM IST
सार

ऊन रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। दोनों दोस्तों को अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। एक दोस्त की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी, जबकि दूसरे की दो बेटियां हैं। सिकंदरपुर गांव में गम का माहौल है। 

विज्ञापन
Shamli: Collision between tractor-trolley and bike, two friends died on the spot
दीपक और सनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना क्षेत्र में ऊन रोड पर बाइक सवार दो दोस्तों की पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर होने पर मौत हो गई। दोनों खेत से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गया। युवकों की मौत होने से गांव में गम का माहौलहै।
विज्ञापन

 

Shamli: Collision between tractor-trolley and bike, two friends died on the spot
विलाप करते दीपक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी दो दोस्त सन्नी वाल्मीकि (25) और दीपक कोरी (26) बुधवार सुबह गांव में किसान के यहां मजदूरी पर गए थे। देर शाम करीब 7:30 बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। झिंझाना से ऊन मार्ग पर बलवंती देवी स्कूल के निकट आगे जा रही पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक टकरा गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Collision between tractor-trolley and bike, two friends died on the spot
गांव में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजन दोनों के शव घर ले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक पुराली से लदी ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सन्नी की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। सन्नी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दीपक के दो लड़कियां तीन साल व डेढ़ साल की हैं। दीपक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों के बीच दोस्ती थी। वे गांव में भी अक्सर साथ रहते थे और मजदूरी पर भी साथ ही जाते थे। उनकी मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है और गांव में शोक छाया हुआ है।

ये भी देखें...
Baghpat: मुंह और गला दबाकर बालक की हत्या, कटा हुआ होंठ और चोट के पांच निशान कर रहे इस ओर इशारा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed