फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Case of murder of teenager, family and villagers angry at police's statement, surrounded the outpost

Shamli: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या का मामला, पुलिस के बयान पर गुस्साए परिजन व ग्रामीण, किया चौकी का घेराव

Mon, 31 Jul 2023 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

शामली में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को मृतका की तेहरवी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पुलिस द्वारा किशोरी के गर्भवती होने को लेकर दिए बयान को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों का सजा दिलवाने और केस की कड़ी पैरवी करने की मांग की है।

विज्ञापन
Shamli: Case of murder of teenager, family and villagers angry at police's statement, surrounded the outpost
Shamli police - फोटो : Amar ujala

विस्तार

शामली के चौसाना थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को किशोरी का तेरहवी कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने पुलिस के किशोरी के गर्भवती होने के बयान को लेकर हंगामा किया। पुलिस चौकी का घेराव भी किया गया। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


पीड़िता की मौत के तीसरे दिन तेरहवी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आसपास के कई गांवों से लोग पहुंचे। लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें : UP: किसान पंचायत में जमकर बरसे राकेश टिकैत, कहा-किसानों को कमजोर न समझे सरकार, जल्द करेंगे ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन

दूसरी ओर पीड़ित परिवार के आवास पर एकत्रित ग्रामीणों ने पुलिस के गर्भवती होने के दिए बयान को लेकर विरोध जताया। कहा कि पुलिस ने गलत बयानबाजी की है। प्रेम प्रसंग की बात भी पूरी तरह से गलत है। गुस्साएं लोग पुलिस चौकी पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

चौकी प्रभारी ने विरोध कर रहे लोगों को समझाते हुए मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट से अवगत कराया एवं आरोपियों को छह माह के भीतर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने भरोसा दिया कि प्रभावी ढंग से पैरवी की जाएगी ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके ।

मामले को लेकर एसपी से भी मिलेंगे लोग
गुस्साएं लोगों ने कहा कि मामले को लेकर एसपी से भी मिला जाएगा। मामले में कड़ी पैरवी की मांग करेंगे, ताकि आरोपी नहीं बच सके और भविष्य में इस तरह की वारदात को अंजाम देने से पहले कई बार सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed