{"_id":"678fc4b65fb0ab359d01a862","slug":"shamli-car-overturned-due-to-burst-tire-and-fell-in-field-saraf-s-son-died-four-injured-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कार का टायर फटा, खंभे से टकराकर कई पलटी खाकर खेत में घुसी, सराफ के युवा पुत्र की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कार का टायर फटा, खंभे से टकराकर कई पलटी खाकर खेत में घुसी, सराफ के युवा पुत्र की मौत, चार घायल
Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
Shamli
Shamli
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:33 PM IST
सार
शामली रोड पर फ्लाईओवर के पास कार का टायर फट गया। कार खंभे से टकराने के बाद खेत में गिर गई। अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अरशद और तीन युवक घायल हो गये।
विज्ञापन
अनस की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार की रात्रि में कार द्वारा शामली दावत में जा रहे सर्राफा व्यापारी इरशाद के पुत्र अनस की कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटने से मौत हो गई। जबकि कार चला रहा मृतक का बड़ा भाई और तीन अन्य युवक घायल हो गए। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपनी पैतृक शहर नकुड़ ले गए।
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ मूल निवासी इरशाद उर्फ भुरू करीब 20 साल से कैराना के पुराना बाजार में ज्वेलरी की दुकान करते हैं। इरशाद का परिवार भी पुराने बाजार में ही रहता है। सोमवार रात करीब 10 बजे इरशाद का 18 वर्षीय पुत्र अनस कार द्वारा शामली दावत में जा रहा था। कार अनस का बड़ा भाई अरशद चल रहा था। इसके अलावा कार में परिवार के तीन अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे में टकराने के बाद कई पलटे खाकर खेत में गिर गई। हादसे में अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अरशद और तीनों युवक मामूली रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को शामली प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। बाद में मृतक के परिजन शव को अपनी पैतृक शहर नकुड़ ले गये।