{"_id":"6452987c400fea43bc07f729","slug":"shamli-candidate-of-councilor-aap-arrested-while-distributing-money-and-broom-to-voters-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: वोटरों को रुपये-झाडू बांटते आप प्रत्याशी गिरफ्तार, नगदी बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: वोटरों को रुपये-झाडू बांटते आप प्रत्याशी गिरफ्तार, नगदी बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 May 2023 11:53 PM IST
सार
Nikay Chunav 2023 : यहां वोटरों को रुपये और झाडू बांटते हुए आप प्रत्याशी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए प्रत्याशी के पास से नगदी और झाड़ू बरामद की गई है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में चुनाव प्रचार प्रसार बंद होने के बाद आप पार्टी का सभासद पद का प्रत्याशी वोटरों को रुपये व झाडू बांट रहा था। सूचना पर पुलिस ने प्रत्याशी को नकदी व झाडू के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के चलते बुधवार शाम करीब छह बजे प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी गई थी। प्रचार प्रसार बंद होने के बावजूद कैराना नगर पालिका के मोहल्ला आल कलां स्थित वार्ड नंबर-2 में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर वार्ड से सभासद पद का चुनाव लड़ रहे दिलशाद उर्फ सादा पहलवान वोटरों को रुपये व झाडू बांट रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा
विज्ञापन
सूचना पर किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आरोपी एक बाइक पर बैठकर मतदाताओं को झाडू व रुपये बांटता हुआ मिला। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने, वोटरों को प्रलोभन देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में आप प्रत्याशी दिलशाद उर्फ सादा पहलवान निवासी मोहल्ला छड़ियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि आप पार्टी के प्रत्याशी के कब्जे से 17,500 रुपये की नकदी व दो झाडू बरामद की गई हैं, जिनको जब्त कर लिया है।