फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli bypass construction will be completed by December

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का निर्माण जल्द पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shamli bypass construction will be completed by December
शामली सिम्भलका में दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन बाईपास - फोटो : SHAMLI
शामली बाईपास निर्माण दिसंबर तक होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के 10 किमी लंबे शामली बाईपास को बरसात के बाद तारकोल डालने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर तक बाईपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
इस बाईपास के लिए बलवा, सिंभालका, शामली, सेहटा, बनत कस्बे की 36.6344 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई थी। हाईवे और शामली बाईपास के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई की ओर से मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। पिछले तीन साल से कंपनी शामली बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण करने और मिट्टी और रोडी-बजरी डालने का काम रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण करने वाली मेरठ की कृष्णा कंपनी से जुडे़ जितेंद्र बालियान ने बताया कि 15 सितंबर तक मानसून खत्म होने के बाद शामली बाईपास पर मिट्टी-रोडी पर रोलर चलाकर तारकोल डालकर काला करने का काम किया जाएगा। इसी साल दिसंबर में शामली बाईपास काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अन्य निर्माण कार्यों की ये है स्थिति
शामली-सहारनपुर मार्ग पर साईंधाम के पास और पानीपत-खटीमा मार्ग पर तहसील से लेकर शामली-भौंराकलां मार्ग पर सेहटा गांव तक सिर्फ मिट्टी कार्य हुआ है। रोडी-बजरी का कार्य अभी बाकी है। दूसरी ओर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इस बाईपास का निर्माण कर रही जोधपुर की जीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन का सेतु बना रही है। निर्माण एजेंसी सेतु के पिलर खड़े कर चुकी है।

शामली सिम्भलका में दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन  बाईपास

शामली सिम्भलका में दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन बाईपास- फोटो : SHAMLI

बलवा से  सिम्भलका की बीच दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन  बाईपास

बलवा से सिम्भलका की बीच दिल्ली सहारनपुर निर्माणाधीन बाईपास- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed