फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli bypass construction is lagging behind due to many obstacles

-मेरठ-करनाल हाईवे: शामली बाइपास की दूर नही होरही है बाधाएं, पिछड़ रहा कार्य

Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shamli bypass construction is lagging behind due to many obstacles
मेरठ-करनाल हाईवे : शामली के ग्राम गोहरनी और रेलवे क्रासिंग के बीच बाईपास की जद में आई विद्युत लाइन? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल र्हाईवे से शामली बाईपास के निर्माण में बाधाएं अभी मौजूद हैं। पांच किमी लंबे अधूरे बाईपास का निर्माण भूमि अधिग्रहण, पेड़ और विद्युत लाइन शिफ्टिंग न होने की वजह से पिछड़ रहा है।
मेरठ-करनाल हाईवे से शामली बाईपास टपराना गांव से शुरू होकर बधेव, मुंडेट कला, गोहरनी, शामली शहर, सहारनपुर रोड से होता हुआ तहसील के समीप पानीपत-खटीमा हाईवे पर बलवा बाईपास से मिलना प्रस्तावित है। टपराना से लेकर शामली गढ़ीपुख्ता रोड तक बाईपास निर्माण ज्यादातर पूरा हो चुका है। मुंडेट कला में पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन के पुल के पिलर खड़े हो चुके हैं। पिछले सप्ताह उन पर गार्डर रखे गए। हालांकि यहां 19 पेड़ और विद्युत लाइन के खंभे बाधा बने हैं। गोहरनी और मुंडेट खुर्द गांव के जंगल में 500 मीटर से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। गोहरनी गांव की सीमा से लेकर शामली सीमा स्थित रेलवे क्रासिंग से पूर्व 700 मीटर बाईपास को रोड़ी और तारकोल से बना दिया है। गोहरनी और शामली रेलवे क्रॉसिंग तक बाईपास की जद में दस से ज्यादा विद्युत खंभे, दो बिजली ट्रांसफार्मर के जोडे़, एक नलकूप, 66 हजार और 33 हजार हाईटेंशन लाइन आ रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए पिलर खड़े हैं। उन पर गार्डर रखने के लिए जाल बनाया जा रहा है। तीन माह से पुल निर्माण प्रभावित हो रहा है। किरोड़ी रोड पर फलाईओवर और अंडरपास निर्माण अधूरा है। सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने मिट्टी रोड़ी डाली गई है। मेरठ-करनाल के टपराना बाईपास का अंबा विहार व श्याम विहार होकर तीन डी की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हालांकि मेरठ-करनाल हाईवे और टपराना-शामली बाईपास निर्माण पूरा करने का 31 मार्च 2023 तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मेरठ-करनाल हाईवे की जद में सीमा पर यमुना पर बिड़ौली पुल, बिड़ौली म्यान कस्बा, केरटू, अहमदगढ़, झिंझाना, टपराना मिलाकर सात फ्लाईओवर, शामली बाईपास नवीन जिला मुख्यालय की जद में पूर्वी यमुनानहर पुल, शामली-गोहरनी के जंगल में रेलवे क्रासिंग पुल व अहमदगढ़ के समीप टोल प्लाजा प्रस्तावित है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दया सिंह का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे, बाईपास पर फ्लाईओवर का कार्य 31 दिसंबर तक पूूूूरा कर दिया जाएगा।

हाईवे पर टोल प्लाजा निर्माण शुरू नहीं
हाईवे की जद में टोला प्लाजा, टपराना फ्लाईओवर निर्माण शुुरू नहीं हो पाया है। बिडौली में यमुना पुल का जहां 50 फीसदी कार्य पूरा हो पाया है। बिड़ौली फ्लाईओवर पर हरियाणा सीमा की ओर की एक एप्रोच रोड पर मिट्टी डल चुकी है। झिंझाना गाड़ीवाला में फ्लाईओवर की शामली की ओर एप्रोच रोड का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। अन्य फ्लाईओवर का दस फीसदी कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed