फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Brother attacked the bride's face with a knife... Groom's refusal for marriage

Shamli : दुल्हन के चेहरे पर भाई ने किया चाकू से वार... दूल्हे का फेरे लेने से इनकार, फिर चली पंचायत

Tue, 26 Nov 2024 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:42 AM IST
सार

परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दुल्हन का उपचार कराया गया पर दूल्हा पक्ष ने फेरे लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Shamli: Brother attacked the bride's face with a knife... Groom's refusal for marriage
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मंसूरपुर में दिल्ली-दून हाईवे स्थित होटल में विवाह समारोह के दौरान कमरे में बैठी दुल्हन के चेहरे पर उसके रिश्ते के भाई ने ही कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। दुल्हन का उपचार कराया गया पर दूल्हा पक्ष ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। चार दिन में शादी पर फैसला करने पर सहमति बनीं। 

विज्ञापन


शामली के कस्बा कैराना निवासी युवती की शादी सहारनपुर के देवबंद निवासी युवक के साथ तय हुई। दोनों परिवारों ने दिल्ली-दून हाईवे स्थित होटल को बुक किया था। सोमवार को परिजन दुल्हन को लेकर  होटल में पहुंच गए थे। बाद में दूल्हा पक्ष भी पहुंच गया। 
विज्ञापन


शादी की रस्में चल रही थी। इस दौरान दुल्हन को परिजन होटल के कमरे में बैठाकर शादी के अन्य काम में व्यस्त हो गए।  इसी दौरान दुल्हन के रिश्ते का भाई दुल्हन के कमरे में जा पहुंचा और बात करने लगा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने चाकू से दुल्हन के चेहरे पर दो तीन वार कर उसे घायल कर दिया। दुल्हन की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की जानकारी मिलते ही होटल संचालक व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।  होटल संचालक अनिल शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, घायल दुल्हन को परिजनों ने  निजी अस्पताल में उपचार दिलाया और दुल्हन को वापस शादी के लिए ले गए। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अस्पताल में दुल्हन से बातचीत की। परिजन उपचार के बाद दुल्हन को शादी के लिए वापस ले गए है।

दुल्हन के वापस पहुंचने पर दूल्हे पक्ष ने फिलहाल शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि यह बात स्पष्ट होनी चाहिए कि आरोपी ने दुल्हन पर हमला क्यों किया है। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। तय किया गया कि चार दिन बाद शादी पर फैसला होगा।

आरोपी ने दुल्हन को बताया बहन 
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल वह हमला करने से इनकार कर रहा है। वह दुल्हन को अपनी बहन बता रहा है। दुल्हन ने आरोपी युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।


पहले आरोपी ने की थी वीडियो कॉल
पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक, दुल्हन का रिश्ते का भाई है। उसके परिजन शादी में नही आए थे। वह अकेला ही आया था। दुल्हन ने बताया है कि युवक ने पहले उससे वीडियो कॉल कर बात की थी। इसके बाद वह उसके पास आ पहुचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed