{"_id":"63694b31c7b25267e450ecaa","slug":"shamli-became-the-winner-in-the-divisional-level-handball-competition-shamli-news-mrt612655734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामली बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामली बनी विजेता
विज्ञापन
मंडल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामली बनी विजेता
कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव खंद्रावली में स्थित बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में एक दिवसीय मंडलीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शामली ने प्राप्त किया।
खंड विकास क्षेत्र के बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय मंडलीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने किया। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जिले शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को खेल प्रतियोगिताओं में रुचि लेनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत प्रतिभाएं छिपी हैं, जिन्हें निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांव पंजोखरा में स्थित स्टेडियम में आसपास के गांवों सहित कई अन्य जनपदों के छात्र कई प्रकार के खेलों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शामली ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुजफ्फरनगर और तृतीय स्थान पर सहारनपुर जनपद की टीम रही। विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा विजयी टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक विजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विकास कुमार, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, आकाश कुमार, शुभम पाल, सीता शरण, राहुल राणा, दीपचंद्र, कुलविंदर कौर व शिखा पांडे आदि मौजूद रहे।