फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Attacked the neck and face five times with an axe, said - I will kill 26 people of the village

Shamli: युवक की गर्दन और चेहरे पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ पांच वार, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sun, 27 Apr 2025 02:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

झिंझाना के गांव में एक घर के बाहर बच्चे के साथ बैठे सरफराज पर गोविंद ने अचानक हमला कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि गोविंद गांव में खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है। 

विज्ञापन
Shamli: Attacked the neck and face five times with an axe, said - I will kill 26 people of the village
कुल्हाड़ी से युवक पर हमला करता गोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झिंझाना के टोडा निवासी सरफराज गांव में रविवार को एक घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गोविंद ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरफराज के चेहरे, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गया। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन

 

Shamli: Attacked the neck and face five times with an axe, said - I will kill 26 people of the village
गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घायल सरफराज की मां ने आरोप लगाया कि हमला करते समय गोविंद बार-बार धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था, "अगर बच सको तो बच लो, मैं ऐसे ही मारूंगा।" इस बयान के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और जान का खतरा बना हुआ है। हमले के दौरान सरफराज के पास ही एक छोटा बच्चा भी बैठा था, उसे भी नुकसान हो सकता था। 

पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा
घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और फिर से हमला कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed