{"_id":"65b4b515acf3819fc200cd4c","slug":"shamli-anger-among-hindu-organizations-over-removal-of-religious-flag-a-youth-from-another-community-had-rem-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: धार्मिक ध्वज हटाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष, दूसरे समुदाय के युवक ने हटाया था ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: धार्मिक ध्वज हटाने को लेकर हिंदू संगठनों में रोष, दूसरे समुदाय के युवक ने हटाया था ध्वज
Sat, 27 Jan 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 27 Jan 2024 01:17 PM IST
सार
बाबरी क्षेत्र के गांव में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा टंकी पर लगाया गया धार्मिक ध्वज हटाने को लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विस्तार
बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा धार्मिक ध्वज हटाने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। वहीं इसकी वीडियो वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरा ध्वज लगाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
गांव रायपुर में जल निगम की टंकी पर 22 जनवरी को हिंदू समाज के युवकों द्वारा जय श्री राम का ध्वज लगाया गया था। जिसे किसी युवक ने हटा दिया। जिसको लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, कई दिन से क्षेत्र में घूम रहा था, दहशत में थे ग्रामीण
विज्ञापन
ध्वज हटाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिर से टंकी पर ध्वज को लगाया गया।
बाबरी थाना पुलिस ने मौके पर से मुस्लिम युवक उस्मान को हिरासत में लेते हुए शांति भंग में कार्रवाई की है।
बाबरी थाना अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि युवक तिरंगा झंडा लगा रहा दा। बाद में युवक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया है । अब टंकी पर दोनों ध्वज लगवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Shamli: पूर्व विधायक के पेपर मिल में लगी भीषण आग, कर्मियों में मचा हड़कंप, 20 लाख का नुकसान