फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Massive fire breaks out in former MLA's paper mill, loss of Rs 20 lakh

Shamli: पूर्व विधायक के पेपर मिल में लगी भीषण आग, कर्मियों में मचा हड़कंप, 20 लाख का नुकसान

Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार सुबह पूर्व विधायक के पेपर मिल गोदाम में भीषण आग लगने से कर्मियों के बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
Shamli: Massive fire breaks out in former MLA's paper mill, loss of Rs 20 lakh
गोदाम में आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद में आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का में स्थित पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के पेपर मिल के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से मिल कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना पर दमकल की गाड़ी के साथ पहुंचे कर्मियों ने मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर पर काबू पाया। आग लगने से तैयार फ्रेश कागज जलने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, कई दिन से क्षेत्र में घूम रहा था, दहशत में थे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के अस्पताल रोड निवासी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की गांव सिक्का में मारूति पेपर मिल है। शुक्रवार दोपहर को मिल के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से मिल के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया जिस गोदाम में आग लगी है, उसमें तैयार फ्रेश कागज रखा हुआ था। आग लगने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed