फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli and Kairana inspected and took stock of the preparations.

कोविड गाइड लाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध करें कार्रवाई

Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shamli and Kairana inspected and took stock of the preparations.
ंड विकास कार्यालय में कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए डीएम एसपी। - फोटो : SHAMLI
डीएम-एसपी ने जायजा लिया
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने विकास खंड शामली और कैराना का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सोमवार को डीएम और एसपी ने विकास खंड शामली व कैराना में नामांकन प्रक्रिया के लिए बनाए गए काउंटरों को देखा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को देखने व रोकने के लिए परिसर में लगाए गए सीसीटीवी की जांच की गई। कोविड-19 की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत नामांकन काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे बनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मास्क और सैनिटाइजर प्रत्येक काउंटर पर रखे जाने की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। सुरक्षा इंतजाम के तहत एसपी ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारियों से लगाए जाने वाले बैरियर एवं फोर्स के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में विकासखंड के भीतर केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जाए, जिन्हें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करना है । साथ ही ऐसे प्रत्याशियों, जो नामांकन हेतु विकासखंड पर बिना मास्क पहुंचे, उन्हें विकासखंड परिसर में जाने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed