फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Air Tank Explosion Kills 18-Year-Old at Puncture Shop, Tank Blasts 50 Feet Into the Air

Shamli: हवा की टंकी में जोरदार धमाका, 50 फीट ऊपर उछली टंकी, पंचर की दुकान पर काम कर रहे 18 वर्षीय युवक की मौत

Sat, 25 Jul 2026 05:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर पंचर की दुकान में टायर में हवा भरते समय हवा की टंकी फट गई। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके के बाद टंकी करीब 50 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी।

विज्ञापन
Shamli: Air Tank Explosion Kills 18-Year-Old at Puncture Shop, Tank Blasts 50 Feet Into the Air
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। आईटीआई कॉलेज के सामने पंचर की दुकान पर टायर में हवा भरते समय हवा की टंकी में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में दुकान पर काम कर रहे 18 वर्षीय युवक नवाब की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और हवा की टंकी करीब 50 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरी।

विज्ञापन


टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार धमाका
कस्बा निवासी मुशीर उर्फ पटवारी का 18 वर्षीय बेटा नवाब अपने भाइयों के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के सामने पंचर की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात वह एक टायर में हवा भर रहा था। इसी दौरान हवा की टंकी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से नवाब गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सोनम वांगचुक पर इमरान मसूद का बड़ा हमला, बोले- 45 सांसद गए तो अनशन नहीं तोड़ा, दो मंत्री गए तो मान गए

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक सुनाई दी। हवा की टंकी करीब 50 फीट की ऊंचाई तक उछलकर दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था नवाब
नवाब पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। वह अपने भाइयों के साथ पंचर की दुकान पर काम कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। परिवार की आय का मुख्य साधन यही दुकान थी। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराए बिना देर रात शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed