फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: After the car collided, the bike collided with the DM's car, three youths were injured

Shamli: कार की टक्कर लगने के बाद डीएम की गाड़ी से टकराई बाइक, कई फीट उछलकर गिरे तीन युवक घायल

Fri, 11 Jul 2025 05:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

भैंसवाल मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के निकट ये हादसा हुआ। डीएम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। डीएम ने तीनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार चालक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Shamli: After the car collided, the bike collided with the DM's car, three youths were injured
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में भैंसवाल मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के निकट पीछे से आई कार की साइड लगने से असंतुलित हुई बाइक सामने से आ रही डीएम की गाड़ी से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में डीएम की गाड़ी भी आगे से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी प्रिंस, आर्यन और अनुज बाइक से एआरटीओ कार्यालय में अपने ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य से जा रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वे एआरटीओ कार्यालय से पहले भैंसवाल मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में साइड मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड लगने से बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही डीएम अरविंद कुमार चौहान की सरकारी गाड़ी से टकरा गई। उस समय डीएम गोहरनी होते हुए कलक्ट्रेट जा रहे थे। हादसे में प्रिंस व आर्यन गंभीर घायल हो गए, जबकि अनुज को मामूली चोट आई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। डीएम की गाड़ी का एक तरफ का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डीएम ने साथ में चल रही अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से घायलों को जिला अस्पतला में भर्ती कराया।
 
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कार की बाइक में साइड लग गई थी। इसके बाद बाइक उनकी सरकारी गाड़ी से टकरा गई थी। घायलों को तत्काल अपनी स्कॉट में चल रही गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने और पुलिस को आरोपी कार चालक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed