{"_id":"68f6181fc5d3be71e80af403","slug":"shamli-accident-on-the-highway-car-collided-bus-broke-divider-and-entered-the-wall-of-telephone-exchange-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: हाईवे पर बस ने कार में मारी टक्कर, रेलिंग तोड़ते हुए टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार में घुसी, ये था मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: हाईवे पर बस ने कार में मारी टक्कर, रेलिंग तोड़ते हुए टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार में घुसी, ये था मंजर
Mon, 20 Oct 2025 04:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 20 Oct 2025 04:40 PM IST
सार
संत बूढ़ा बाबू तालाब के पास हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद कार अपनी दिशा में घूम गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का हुआ ये हाल। दीवार में घुसी बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस किनारे की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन
रेलिंग तोड़ते हुए दीवार में घुसी बस।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस शामली की ओर से तेज गति से आ रही थी। नगर में स्थित संत बूढ़ा बाबू तालाब के पास अचानक बस ने आगे चल रही सफेद रंग की कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अपनी दिशा से भटक गई। वहीं बस रेलिंग को तोड़ते हुए नाले को पार कर सीधे टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। कार चालक गौरव निवासी दूधली अपने दो साथियों बिजेंद्र और एक बच्चे के साथ शामली से दूधली जा रहे थे। तीनों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।