फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Accident: Labourer Killed, Three Injured as Pickup Collides with Tractor-Trolley

शामली में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप, 23 वर्षीय मजदूर की मौत; तीन गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर में 23 वर्षीय फुरकान की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
Shamli Accident: Labourer Killed, Three Injured as Pickup Collides with Tractor-Trolley
शामली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भिड़ंत में 23 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सिंगरा गेट के पास अहमदगढ़ पुलिस चौकी के नजदीक हुआ। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हाईवे पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप
झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंगरा गेट के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में ओदरी गांव निवासी 23 वर्षीय मजदूर फुरकान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ओदरी निवासी नाहिद, नईम और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: करवा चौथ विशेष: अर्द्धांगिनी बनीं जीवनदायिनी, मेरठ की 4 पत्नियों ने किडनी-लिवर देकर बचाई पतियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को डायल 112 की मदद से झिंझाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप
हादसा अहमदगढ़ पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद करीब 15 मिनट तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने घायलों की मदद के लिए डायल 112 और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। उनका यह भी आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 20 मिनट बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने में हुई देरी के संबंध में संबंधित विभागों का पक्ष सामने आना बाकी है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच
एएसपी सुमित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। जांच के बाद हादसे से संबंधित अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed