फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A young man was sent to America after duping him of Rs 35 lakh, forcibly fitted 'Danki'

Shamli: 35 लाख रुपये ठगकर युवक को भेजा अमेरिका, जबरन लगवाई 'डंकी', जेल में काटे सात माह; अब मिल रही धमकी

Wed, 30 Jul 2025 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

गांव बीवीपुर हटिया के मजरे डेरा संगतपुर निवासी गुरबाज सिंह ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमेरिका की जेल से छुड़ाने में गुरबाज के सात लाख रुपये और लग गए। 

विज्ञापन
Shamli: A young man was sent to America after duping him of Rs 35 lakh, forcibly fitted 'Danki'
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीकॉम पास युवक को अमेरिका में नौकरी पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी से 35 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर झिंझाना थाने पर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

गुरबाज सिंह निवासी गांव बीवीपुर हटिया के मजरे डेरा संगतपुर ने 17 अप्रैल को एसपी रामसेवक गौतम को प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि अर्शदीप निवासी गांव चूरणी थाना कुंजपुरा हरियाणा व उसकी पत्नी जशन कौर और परनीत सिंह निवासी यमुना विहार करनाल थाना प्रेम नगर युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेजने का काम करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, अर्शदीप व उसके साथियों ने उससे कहा कि वे उनके पुत्र दिलप्रीत सिंह को 35 लाख रुपये में नौकरी पर अमेरिका में वैध रूप से भेज देंगे। बेटा बीकॉम पास है। आरोपी रिश्तेदार होने के कारण उन्होंने उन पर भरोसा किया और केसीसी लोन, गोल्ड लोन और रिश्तेदारों से उधार व ब्याज पर लेकर 35 लाख रुपये उन्हें दे दिए थे। 
 
विज्ञापन

आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर षड़यंत्र के तहत 31 मई 2024 को उसके पुत्र को डंकी रूट (अवैध रूप) से सोनाटा बॉर्डर एरिजोना से भेज दिया। वहां की पुलिस ने उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और सात माह जेल में रहना पड़ा। अपने पुत्र को जेल से छुड़वाने के लिए उसे सात लाख रुपये खर्च करने पड़े। इसके बाद अमेरिका सरकार ने उसके पुत्र को वापस भारत भेजा।
 

पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। धमकी दी कि अगर उसने पैसों की मांग की या शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की। 


 

एसपी ने इस मामले की जांच सीओ कैराना श्याम सिंह को सौंपी थी। सीओ ने प्रकरण की जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपी। एसपी के आदेश पर झिंझाना थाने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी देखें...
UP News: मेरठ में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर को मारीं दो गोलियां, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, हमलावर फरार    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed