UP News: मेरठ में सरेआम गोलियां मारकर गैंगस्टर 'मोगली' की हत्या, असलहे लहराते हुए फरार हुए हमलावर
Murder In Meerut: सलीम कचहरी में तारीख से लौट रहा था। सिविल लाइन क्षेत्र के पूर्वा शेखलाल में बाइक पर आए हमलावरों ने उसे रोककर दो गोलियां मारीं और फरार हो गए। सलीम गैंगस्टर था और उस पर 10 मुकदमे दर्ज थे।
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पूर्वा शेखलाल में बुधवार शाम छह बजे एक बाइक सवार युवक को दो गोलियां मारी गईं। बताया गया कि बाइक सवार के पीछे एक अन्य बाइक पर दो हमलावर पीछा करते आ रहे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने बाइक सवार को गोलियां मारीं और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी देखें...
Bijnor: 'मैंने शादी कर ली है, ये देखो सर्टिफिकेट', 16 साल की लड़की की बात सुन मां हैरान, जांच में ये आया सामने
मृतक सलीम गैंगस्टर था। उसे लोग सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली के नाम से भी जानते थे। लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, मेडिकल समेत कई थानों में उस पर करीब 10 मुकदमे दर्ज थे। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने किसी को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि जिसे उसने धमकी दी है, उसी ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है।