{"_id":"635bbbc42e725a24174dfaf9","slug":"shamli-a-woman-has-died-and-her-son-injured-in-bike-accident-on-delhi-saharanpur-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम
Fri, 28 Oct 2022 04:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Oct 2022 04:54 PM IST
सार
Accident in Shamli: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Accident in Shamli: शामली जनपद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रिश्तेदारी से अपने घर लौट रही बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल युवक को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा निवासी रितु (45) अपने पुत्र आकाश के साथ रिश्तेदारी में आई थी। वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे रितु और उसका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
थाना प्रभारी के अनुसार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चलती हुई बाइक का संतुलन बिगड़ गया था, जिस कारण यह सड़क हादसा हुआ है।