{"_id":"6afef75c6a82852e5908f384","slug":"shamli-a-man-backed-out-of-marriage-after-a-seven-year-relationship-his-girlfriend-arrived-from-dehradun-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: सात साल के प्यार के बाद शादी से मुकरा युवक, देहरादून से ढोल-नगाड़ों संग बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: सात साल के प्यार के बाद शादी से मुकरा युवक, देहरादून से ढोल-नगाड़ों संग बरात लेकर पहुंच गई प्रेमिका
Thu, 19 Nov 2026 06:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:50 PM IST
सार
देहरादून की बीएससी की छात्रा अपनी मां और बहनों को लेकर एलम कस्बे में पहुंच गई। उसने बताया कि मर्चेंट नेवी में तैनात युवक ने उसका उत्पीड़न किया और अब दो दिन बाद गाजियाबाद की किसी युवती से शादी कर रहा है।
विज्ञापन
बरात लेकर पहुंची युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांधला कस्बे के एलम का युवक सात साल के प्रेम प्रसंग के बाद शादी के वादे से मुकर गया तो युवती बरात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। देहरादून की युवती अपनी मां, बहन समेत नौ परिजनों के साथ कांधला आ गई।। युवती और उसके परिजन हाथों में बैनर लेकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बरात’। युवती बीएससी की छात्रा है, जबकि युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। युवती का कहना है कि या तो युवक वादे के अनुसार उससे शादी करे, या फिर पुलिस कार्रवाई करे।
विज्ञापन
Trending Videos
युवती ने बताया कि युवक की बहन उसकी दोस्त थी। उसी के जरिये युवक से उसकी पहचान हुई। इसके बाद युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और देहरादून में गलत काम किया। युवती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया है। अब सुनने में आया है कि युवक की शादी गाजियाबाद में किसी युवती से तय हो गई है। दो दिन बाद उसकी शादी होनी है। इसलिए वह अपने परिवार समेत बरात लेकर एलम आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का कहना है कि या तो युवक अपना वादा पूरा करते हुए उससे शादी करे, अन्यथा पुलिस युवक को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करे। वहीं अचानक युवती और उसके परिजनों के पहुंचने से युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। एएसपी सुमित का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर हंगामे की स्थिति है।
